BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एयरलाइंस में नौकरी लगाने का झांसा दे कर युवती से की 6 लाख की ठगी, मामला हुआ दर्ज

एयरलाइंस में नौकरी लगाने का झांसा दे कर युवती से की 6 लाख की ठगी, मामला हुआ दर्ज
Share

कोरबा | शहर के सीएसईबी कॉलोनी में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने एयरलाइंस में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद ऑनलाइन ठगों ने चयनित बताकर उससे 6 लाख की धोखाधड़ी की। मामले में रामपुर चौकी में एफ आईआर दर्ज की गई है। रामपुर चौकी प्रभारी पौरूष पुर्रे ने बताया कि अवनी शुक्ला रायपुर के एक एयर होस्टेस इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग कर रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कार की डिग्गी और बोनेट में मिले करोड़ो रुपये, पुलिस इतने नगदी पैसे देख आई सकते में 

15 अक्टूबर को छात्रा ने एक निजी एयरलाइंस में एयर टिकटिंग के जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके 2 दिन बाद छात्रा के मोबाइल नंबर पर कॉल आया। इसमें एयर टिकटिंग के पद पर चयन होना बताया गया। साथ ही इसके लिए कागजात देते हुए प्रोसेस पूरा करने को कहा।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के इस होटल में पुलिस ने मारा छापा, 18 युवक, युवतियां संदिग्ध हालत में गिरफ्तार

फिर कई मोबाइल नंबर से अलग-अलग लोगों ने कॉल कर पंजीयन शुल्क, मेडिकल टेस्ट, इंश्योरेंस पॉलिसी, ट्रेनिंग व अन्य कारण बताकर रकम जमा कराया। इस तरह 5 सप्ताह के दौरान छात्रा से 6 लाख की धोखाधड़ी की गई। इसके बाद भी जब जॉब नहीं लगी तो पीडि़ता को ऑनलाइन ठगी का पता चला। उसने घटना की रिपोर्ट लिखाई। मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन ठगी करने वालों की पतासाजी कर रही है।

पढ़ें : नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हुई बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

कोरोना महामारी में ज्वाइनिंग बताई कैंसिल:-ऑनलाइन ठग ने छात्रा को 9 नवंबर को कॉल कर कोरोना महामारी में उसकी ज्वाइनिंग कैंसिल बताकर इसके एवज में पैसे की मांग भी की। छात्रा ने झांसे में आकर ज्वाइनिंग पाने बताए गए खाता नंबर में 1 लाख रुपए जमा करा दिया।
 


Share

Leave a Reply