कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हंगामा करने वाले 8 नशेड़ी युवक गिरफ्तार
जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पुलिस ने नशे में चूर होकर हंगामा करने वाले 08 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि सोमवार की रात में पुलिस विभिन्न जगहों से सूचना मिली कि कुछ युवक नशे में चूर होकर आपस में विवाद कर रहे है। इसके साथ ही युवक हंगामा मचाते हुए शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे है। सूचना पर पुलिस ने दलपत सागर, लालबाग और गणपति रिसोर्ट के पास में दबिश देते हुए फुलनाथ सेठिया निवासी अनुपमा चौक, जुगल ताती निवासी चांदनी चौक, सुनील झा निवासी अनुपमा चौक, गणेश नेताम निवासी लालबाग, निकेशराम निवासी कंगोली, बबलू साहू निवासी कंगोली, प्रेम पुरानी निवासी धरमपुरा और विवेक सिन्हा निवासी लालबाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151/107, 116 (3) के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली टीआई ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




