लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पीएम रिपोर्ट में खुलासा: पत्नी का गला दबाकर कर दी हत्या, आत्महत्या का रूप देने शव को लटकाया फांसी पर

 पीएम रिपोर्ट में खुलासा: पत्नी का गला दबाकर कर दी हत्या, आत्महत्या का रूप देने शव को लटकाया फांसी पर
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना कैम्प थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से हुआ विवाद के बाद चुनरी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी पर लटका देेने का मामला सामने आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पढ़ें : होटल व्यावसायी व अन्य खाद्य सामग्री विक्रेताओं को प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालन की मिली अनुमति 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय मृतका पूजा ने करीब दो माह पूर्व बनरसी माना कैम्प निवासी सन्नी ओगरे पिता पुरन 22 वर्ष से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद पूजा अक्सर सन्नी को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग खाना खाने के लिए कहती थी पर सन्नी इसके खिलाफ था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ करता था। घटना वाले दिन 5 जुलाई को दोपहर में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, लेकिन इस बार सन्नी गुस्से में आकर अपना आपा खो बैठा और पूजा को उसकी ही चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
 
 
हत्या करने के बाद सन्नी जेल जाने के डर के चलते हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के म्यांर में टांग दिया था। पुलिस ने पहले तो इस मामले में मर्ग कायम किया था, लेकिन कल जब शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Share

Leave a Reply