नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

26 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में अलर्ट जारी, रहेगी कड़ी सुरक्षा, जाने क्या है वजह

26 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश में अलर्ट जारी, रहेगी कड़ी सुरक्षा, जाने क्या है वजह
Share

रायपुर | 26 जनवरी के मद्देनजर प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासतौर पर नक्सल गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। गणतंत्र दिवस पर कोई भी अनहोनी न हो, इसके लिए सुरक्षा बल के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। क्योंकि अक्सर नक्सली इन मौकों पर किसी न किसी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में होते हैं।

पढ़ें : बॉम्बे हाई कोर्ट का चौकाने वाला फैसला : कपड़े के ऊपर से नाबालिग का ब्रेस्ट छूना या दबाना यौन शोषण नहीं, फैसले पर मचा बवाल


इस संबंध में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश काफी गोपनीय होता है। जिस पर ज़्यादा चर्चा नहीं किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ की नक्सल स्थिति को देखते हुए केंद्र की खास नजर होती है। एक अलग रणनीति भी बनाई जाती है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : गोपनीय सैनिक की अज्ञात ने गला रेतकर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

नक्सली 15 अगस्त, 26 जनवरी और नक्सली सप्ताह के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में होते हैं। इसलिए नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जहां नक्सल मूवमेंट होने की सूचना रहती है, वहां फ़ोर्स का मूवमेंट बढ़ा दिया जाता है। उसके अनुरूप ही रणनीति तैयार की जाती है।

पढ़ें : बड़ी खबर : नशे में धुत 4 युवकों ने की सरपंच की जमकर पिटाई, मामला दर्ज 


उन्होंने आगे कहा कि अब तक नक्सल परिस्थितियों में जितने भी रणनीति बने है, उसमें 99% कामयाबी मिली है। 26 जनवरी के लिए भी हम तैयार हैं। जहां-जहां जरूरत है, वहां के लिए निर्णय ले लिया गया है। क्योंकि नक्सली अक्सर छुपकर वार करना, पेड़ काटकर रास्ते रोक कर हमला करना, टिफ़िन बम लगाना, एम्बुश लगाना, पर्चे फेंकना और बैनर लगाने का काम करते हैं। इन सब से निपटने के लिए फोर्स तैयार है।



Share

Leave a Reply