BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आक्रोशित नाई ने युवक के गले में छुरा चलाया, जाने क्या है मामला

आक्रोशित नाई ने युवक के गले में छुरा चलाया, जाने क्या है मामला
Share

रायपुर। एक युवक नाई की दुकान में दाढ़ी बनवाने के बाद बिना पैसा दिए चला जाता था। शुक्रवार को युवक दाढ़ी बनवाने पहुंचा तो नाई ने आक्रोशित होकर उसके गले में छुरा चला दिया,जिससे युवक घायल हो गया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के जंगल कॉलोनी का अर्जुन कर्ष वाहन चालक है,जो 4-5 साल से नाई रामा ठाकुर के दुकान में बाल कटवाता था। शुक्रवार दोपहर 1 बजे वह रामा ठाकुर के दुकान पहुंचा था। जहां उसने बाल काटने को कहा। अर्जुन ने कहा कि पैसा दे रहा हूं चिंता मत करो। रामा ठाकुर ने दाढ़ी बनवाकर चला जाता है पैसा नहीं देता है कहते हुए दाढ़ी बनाते समय अर्जुन के गले में छुरा मार दिया। इससे अर्जुन का गला कट गया। इस दौरान वहां मौजूद बाबू ठाकुर उसे मानिकपुर चौकी ले गया। यहां से पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर उसे भर्ती कराया। पुलिस ने रामा के खिलाफ हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी रामा ठाकुर ने बताया कि अर्जुन उससे दाढ़ी और बाल कटवाकर पैसे बाद में देने की बात कहकर चला जाता था। इसके बाद पैसा नहीं देता था। शुक्रवार को भी उसने पैसे देने की बात कही थी। बाल कटिंग करने के बाद उसने फिर से बाद में पैसा लेना कहा। जिससे आक्रोशित होकर उसने उस पर छुरा चला दिया। 



Share

Leave a Reply