रायपुर : सहायक प्राध्यापक परीक्षा 5 नवम्बर से 8 नवम्बर तक
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रिक्त 1384 पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 5 नवम्बर से 8 नवम्बर तक नियत की गई है।
Read Also:- कुत्ते के विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दबंगों ने दी परिवार को उड़ा देने की धमकी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा की समय-सारणी पृथक से जारी की जाएगी।




