BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ए.टी.एम. मशीन तोड़कर रूपये चोरी करने का प्रयास करते 03 आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ए.टी.एम. मशीन तोड़कर रूपये चोरी करने का प्रयास करते 03 आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बीती रात्रि राजधानी के थाना आजाद चैक पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी थाना आजाद चैक क्षेत्रांतर्गत समता कालोनी में गश्त कर रहीं थी इसी दौरान समता कालोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. बूथ का शटर बाहर से बंद था तथा ए.टी.एम. बूथ के अंदर से ठोकने की आवाज आ रहीं थी।

पढ़ें : बड़ी खबर: इस मंत्री पर हुआ बम से हमला, हादसे में मंत्री और छह अन्य लोग बुरी तरह घायल 

जिस पर पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात पुलिस टीम को शक होने पर टीम द्वारा ए.टी.एम. बूथ में जाकर बाहर से बंद शटर को उठाकर देखने पर पाया गया कि ए.टी.एम. बूथ के अंदर 03 व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन को पाना एवं पेचकस से तोड़ने का प्रयास कर रहे है एवं मशीन के कुछ हिस्सों को तोड़ कर खोल लिये है। जिस पर टीम द्वारा तीनों व्यक्ति को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम हरि मेश्राम निवासी गुढ़ियारी रायपुर, किशन छुरा एवं करण कुमार कौशिक निवासी आजाद चैक रायपुर का होना बताया।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: 8 शिक्षक और उनके परिजन पाए गए कोरोना पॉजिटिव, जारी हुआ स्कूल को बंद रखने का निर्देश 

पूछताछ में तीनों व्यक्तियों द्वारा ए.टी.एम. मशीन को तोड़कर रूपये चोरी करने के उद्देश्य से ए.टी.एम. बूथ के अंदर प्रवेश कर बाहर से शटर को बंद करना बताया गया। व्यक्तियों द्वारा स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से ए.टी.एम. बूथ के अंदर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा को भी तोड़ दिया गया था। जिस पर पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा तीनों आरोपियों को थाना लाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 30/21 धारा 457, 511, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पाना एवं पेचकस जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।  

इस प्रकार पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग, सजगता, तत्परता एवं स्फूर्ति से चोरी की एक बड़ी घटना को कारित होने के पूर्व रोका गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
01. हरि मेश्राम पिता पाण्डुरग मेश्राम उम्र 25 साल निवासी रामनगर गुढ़ियारी रायपुर।
02. किशन छुरा पिता स्व0 धनाराम छुरा उम्र 25 साल निवासी समता कालोनी अर्जुन नगर आजाद चैक रायपुर।
03. करण कुमार कौशिक पिता फागूराम कौशिक उम्र 19 साल निवासी चैबे कालोनी आजाद चैक रायपुर।


Share

Leave a Reply