BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में हुई 3 दोस्तों की मौत, नदी पुल से टकराई तेज रफ्तार बाइक

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में हुई 3 दोस्तों की मौत, नदी पुल से टकराई तेज रफ्तार बाइक
Share

 मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हुए दर्दनाक हादसे में आज सुबह 3 युवकों की दुखद मौत हो गई। बताया जाता हैं कि बाइक सवार 3 रिश्तेदार दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए, आगर नदी के पुल से टकराकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर तीनों युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। शनिवार सुबह फुलवारी गांव से भूटर कुंडी जा रहे तीन दोस्तों को तनिक भी आभास नहीं था, कि यह उनका अंतिम सफर साबित होगा। मोटरसाइकिल में सवार होकर जा रहे तीनों दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। निराला सोनवानी, विष्णु भास्कर और मथुरा बंजारा तीनों आपस में मित्र और रिश्तेदार भी है। यह सभी होंडा शाइन में सवार होकर फुलवारी गांव से भुटर कुंडी की ओर जा रहे थे, तीनों लोरमी के चिल्फी चौकी अंतर्गत आगर पुल पर पहुंचे ही थे, कि इनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, और पुल के किनारे से जा टकराई, जिससे तीनों ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए और वहीं सड़क पर पड़े तड़पते दिखे । इसकी जानकारी मिलते ही चिल्फी चौकी प्रभारी मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को ही मृत घोषित कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक जरहागांव फुलवारी निवासी निराला सोनवानी, सबनडीह पंडरिया निवासी विष्णु भास्कर और फास्टरपुर मनसापुर निवासी मथुरा बंजारा आपस में रिश्तेदार भी थे। जिनकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। इन लोगों ने नियम तोड़ते हुए मोटरसाइकिल पर ट्रिपल सवारी की, और किसी ने भी हेलमेट तक नहीं लगाया था, जिस कारण से यह दुर्घटना के शिकार हुए और दुर्घटना में किसी की भी जान नहीं बच सकी।


Share

Leave a Reply