BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अब इस स्कूल के 8 शिक्षक और कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, बढ़ी प्रशासन की चिंता

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अब इस स्कूल के 8 शिक्षक और कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, बढ़ी प्रशासन की चिंता
Share

अंबिकापुर। सैनिक स्कूल के 8 शिक्षक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ सरगुजा में एक हफ्ते के भीतर संक्रमितों का आंकड़ा 80 के पार पहुंच गया है। इसने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। 
 

इस संबंध में सीएमएचओ पीएस सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में 90 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया था, जिसमें 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस संबंध में हमने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। आज भी बचे हुए अन्य स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। 
 
 
 

 
कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि एक शिक्षक में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके आधार पर कैम्पस में सभी का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें आठ संक्रमित पाए गए हैं। एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी सभी को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे कैम्पस को सैनेटाइज करवाया गया है। 
 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल बंद है, जो भी शिक्षक-कर्मचारी पाए गए हैं, वे सभी रेसिडेंशियल कैम्पस के ही हैं। स्कूल को खोले जाने के संबंध में कहा कि यह निर्णय रक्षा मंत्रालय को लेना है, क्योंकि यह स्कूल उसके अधीन है।


Share

Leave a Reply