BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : स्कूलों में कोरोना की एंट्री के बाद, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : स्कूलों में कोरोना की एंट्री के बाद, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना काल के दौरान 15 फरवरी से सभी स्कूलों को फिर से खोला गया था। लेकिन स्कूल खुलने के 5 दिनों के भीतर ही छत्तीसगढ़ के कई जिले के स्कूलों में कोरोना वायरस ने एंट्री ले ली है। जिसकी वजह से शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोरोना से संक्रमित मिले छात्र व शिक्षकों के इलाकों को कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक कंटेनमेंट जोन घोषित करने को कहा है।

पढ़ें : BIG BREAKING : टीवी इंडस्ट्री के इस एक्टर ने फांसी लगा कर की खुदखुशी, पंखे से लटका मिला शव 

साथ ही यह निर्देश भी दुहराया है कि जिन छात्रों व शिक्षकों को सर्दी, खांसी व बुखार आदि हो उन्हें स्कूल में प्रवेश ना दिया जाये। स्कूलों में कोरोना संक्रमण की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने एक बार फिर सभी कलेक्टरों व जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
 
 
डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने आदेश जारी कर पत्र में यह स्पष्ट किया है कि कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाये। अपने आदेश में जितेंद्र शुक्ला ने कलेक्टरों व डीईओ को निर्देशित किया है कि प्रदेश के कई शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों को खोले जाने के संबंध में शासन द्वारा आदेश प्रसारित किये गये हैं एवं उक्त आदेश के तहत कोरोना गाईडलाइन की सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी विभाग को दी गयी है।
 
 
साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि स्कूलों को उचित तरीके से सेनेटाइज कर लिया जाये, एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि का कड़ाई से पालन किया जाये तथा ऐसे छात्र शिक्षक जो सर्दी खांसी एवं बुखार से पीडि़त हैं उन्हें स्कूलों में प्रवेश ना दिया जायेताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो। निर्देश में कहा गया है कि एक दिन के भीतर शासन के संदर्भित पत्र के तारतम्य में अपने जिले के स्कूलों के लिए सुरक्षा उपायों की कार्यवाही का विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।
 


Share

Leave a Reply