नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, पति को मरा समझ भागे आरोपी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, पति को मरा समझ भागे आरोपी
Share

बिलासपुर। मुंगेली से सटे रामगढ़ महामाया मंदिर के पास रहने वाले बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई, वहीं पति को भी मारने की कोशिश की गई थी, पर बेहोश होने के कारण आरोपी उसे मरा समझकर छोड़ दिया। आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से घटना को अंजाम दिया? या कुछ और वजह थी, इस बारे में मुंगेली पुलिस जांच कर रही है।

 
जानकारी के मुताबिक मुंगेली के रामगढ़ में रहने वाले पेशे से किसान लक्ष्मण साहू अपनी पत्नी खोरबहरीन बाई के साथ शुक्रवार रात को अपने घर पर सो रहे थे। आधी रात को अचानक चलता हुआ पंखा बंद हो गया, क्योंकि बाहर से किसी ने उनका बिजली कनेक्शन काट दिया था। आखिर बिजली क्यों चली गई, यह जानने के लिए बुजुर्ग लक्ष्मण साहू घर से जैसे ही बाहर निकले तो दो लोग उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे, जिन्होंने लक्ष्मण साहू को देखते ही दबोच लिया, और उनका गला दबाने लगे शोर सुनकर उनकी पत्नी खोरबहरीन बाई पहुंची, तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसे भी नीचे गिरा कर अपने घुटने से उसका गला दबा दिया।
 
 
इसी दौरान लक्ष्मण साहू बेहोश हो गए उन्हें जब होश आया तो देखा, कि उनकी पत्नी मृत पड़ी हुई है, और घर में लूटपाट हो चुकी है। लूट के इरादे से आए लोगों ने लक्ष्मण साहू को मृत समझकर छोड़ दिया था। यह दोनों लूट के इरादे से ही आए थे या फिर उनका मकसद हत्या करना था यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि लक्ष्मण साहू मामूली हैसियत का किसान है और घर में बुजुर्ग पति पत्नी ही रहते हैं, इसलिए ऐसा नहीं लगता कि हां इतनी बड़ी लूटपाट मुमकिन है जिसके लिए तो हत्या की जा सकती है।

 
ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने मामले को अलग रंग देने के लिए ही लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया है। पड़ोसियों के अनुसार इस निसंतान दंपत्ति ने हाल ही में सोनकर सिटी के पीछे अपनी जमीन बेची थी। मुमकिन है कि इस की रकम घर पर ही थी और किसी को इसकी जानकारी थी, जिन्होंने उसी रकम के लालच में इस घटना को अंजाम दिया है। सुबह होते ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई जिससे पूरे मोहल्ले में सनसनी है। मौके पर मुंगेली पुलिस पहुंच चुकी है जो फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मामले की जांच कर रही है। इस पूरे घटना में लक्ष्मण साहू प्रत्यक्षदर्शी तो है लेकिन रात के अंधेरे में उन्होंने कितना और क्या देखा इस पर ही विवेचना निर्भर करेगी।


Share

Leave a Reply