BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कई टुकड़ो में मिली एक युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कई टुकड़ो में मिली एक युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच
Share

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी रूद्री क्षेत्र के ग्राम खिड़की टोला में गुरुवार सुबह एक युवक का टुकड़ों में मिला है। शव के टुकड़े 100 मीटर के दायरे में बिखरे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस दोनों मौके पर पहुंच गई है।
 
 
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक सिर्फ युवक का नाम सामने आ सका है। आशंका है कि युवक की हत्या की गई या फिर हाथी के हमले से उसकी मौत हुई है। मामला शहर से करीब 10 किमी दूर रूद्री थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक, रूद्री क्षेत्र के ग्राम खिड़की टोला में गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को जंगल के पास शव पड़े होने की सूचना दी थी। जब पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो शव के टुकड़ों को एकत्र कराया।
 
 
वहीं शराब की बोतल और बाइक भी पड़ी मिली है। युवक की पहचान संजू मंडावी (40) के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक घटना का कारण और युवक का पता सामने नहीं आ सका है।
 

ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों आसपास के इलाके में हाथियों ने डेरा डाल रखा है। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई है कि हाथी ने हमला कर युवक के शव के टुकड़े-टुकड़े कर मार डाला। वहीं पुलिस को हत्या की आशंका भी है। पास ही मिली बाइक और शराब की बोतलों ने गुत्थी को उलझा दिया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


Share

Leave a Reply