BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: गांजा तस्करी करते महिला सहित 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लाखों रूपये का गांजा जप्त

बड़ी खबर रायपुर: गांजा तस्करी करते महिला सहित 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लाखों रूपये का गांजा जप्त
Share

रायपुर। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिविल लाईन पुलिस ने गांजा की तस्करी करते महिला सहित 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 13 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्व थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 111/21 धारा 20बी     एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्व।


पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोेबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 03.03.2021 को थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोविंद नगर स्थित सुकृत हाॅस्पिटल पास  एक महिला एवं एक पुरूष अपने पास रखें बैग में गांजा भरकर खड़े है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम सोहन लाल कोरी एवं श्रीमती मोनू देवी कोरा निवासी चित्रकुट उत्तर प्रदेश का होना बताया गया। टीम द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैगों मंे गांजा रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जगदलपुर से गांजा लाकर चित्रकुट (उ.प्र.) ले जाना बताया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से 13 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/-रूपये, 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 700/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 111/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी-
01. सोहन लाल कोरी पिता राम विशाल कोरी उम्र 32 वर्ष साकिन सरधुवा थाना राजापुर चित्रकुट करबी जिला चित्रकुट (उत्तर प्रदेश)।
02. मोनू देवी कोरी पति स्व. शिव प्रसाद कोरी उम्र 33 वर्ष साकिन ग्राम बिहरवा पहाडी थाना राजापुर जिला चित्रकुट (उत्तर - प्रदेश)।

 



Share

Leave a Reply