BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: ऑनलाईन खरीदे कपड़ा वापस करने किया कस्टमर केयर पर कॉल, खाते से लाखों रुपयें हो गए पार

बड़ी खबर रायपुर: ऑनलाईन खरीदे कपड़ा वापस करने किया कस्टमर केयर पर कॉल, खाते से लाखों रुपयें हो गए पार
Share

रायपुर। ऑनलाईन खरीदे गए कपड़ा वापस करने कस्मर केयर पर संपर्क करने पर युवती के खाते से एक लाख रुपयें किसी ने ट्रांजेक्शन कर लिया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। 
 

मिली जानकारी के अनुसार श्यामनगर तेलीबांधा निवासी मुस्कान आहुजा आयु 24 वर्ष पिता अनील आहुजा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान ऑनलाईन साइड पर सर्च करने के बाद कपड़ा खरीदा था। पसन्द नही आने पर कपड़ा वापस करने के लिये गुगल पर सर्च करने के दौरान दिये गए कस्टमर केयर नंबर 9064861527 पर कॉल करने पर मोबाईल फोन धारक ने 1 रुपयें भेजने को कहा जिसके बाद संदेह होने पर रुपयें भेजने से प्रार्थिया ने इंकार कर दिया।
 
 
कुछ देर बाद पीडि़ता के मोबाईल पर यूपीआई के माध्यम से एक्सीस बैंक के खाते से 1 रुपयें कटने का मैसेज आया इसके बाद लगातार 5 बार में 99 हजार 994 रुपयें ऑनलाईन खाते से ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आने पर प्रार्थिया ने बैंक जाकर पता किया। पीडि़ता के खाते से किसी ने 99994 रुपयें ऑनलाईन आहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मोबाईल नंबर के आधार पर धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply