नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

फेसबुक में दोस्ती नाबालिग को पड़ा महंगा, शादी का झांसा देकर युवक ने लुट ली अस्मत

 फेसबुक में दोस्ती नाबालिग को पड़ा महंगा, शादी का झांसा देकर युवक ने लुट ली अस्मत
Share

कोरबा। नाबालिग को भगा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने आजाक थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग के अनुसार बिहार निवासी आरोपित रंजन शर्मा के साथ उसकी पहचान फेसबुक में हुई थी।
 
 
फ़ोन पर बातचीत होने के बाद रंजन शर्मा ने उससे दिल्ली में शादी करने का झांसा दिया। वह अपने घर में बिना बताए चली गई। रंजन उसे लेकर रायपुर चला गया। रात भर रायपुर में रूकने के बाद उसने अपने दोस्त से राशि लेकर अंबिकापुर जाने की बात कही। कार से कोरबा आकर रंजन ने अपने दोस्त से एक हजार रूपए लिया और बस से अंबिकापुर चला गया। वहां से दोनों गया बिहार पहुंचे, जहां रंजन का अपने दोस्त पवन के मकान में ठहरा।
 
 
वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वापस कोरबा लाकर छोड़ दिया। रंजन का कहना था कि कमाने के बाद साथ रहेंगे। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  धारा 366, 367, 4 पाक्सो एक्ट 3 ,2, 5 एस एस,एसटी एक्ट जोड़ कर विवेचना कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने उपपुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे की अगुवाई में टीम गठित की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के पतासाजी करने टीम दिल्ली भेजी गई। घेराबंदी कर आरोपित रंजन शर्मा पिता त्रिलोकी शर्मा 28 वर्ष निवासी उत्तरैन थाना कोंच गया बिहार को पकड़ कर कोरबा लाई और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Share

Leave a Reply