बड़ी खबर रायपुर: श्मशान घाट के पास मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। श्मशान घाट के सामने नाली के पास एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने लाश का पंचनामा के पश्चात शॉट पीएम रिपोर्ट मौत का कारण मृतक के शरीर व सिर में चोट आने की वजह से होना बताये जाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को रात्रि 9.45 बजे वार्ड क्रमांक 21 सासाहोली निवासी नरोत्तम यदु 50 वर्ष ने एक व्यक्ति की पंचवटी नर्सरी श्मशान घाट सासाहोली तिल्दा के पास नाली किनारे लाश पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचने के बाद नाली किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था,उसके दोनों हाथ से खरोच लगने की वजह से खुन बह रहा था तथा देखने से व्यक्ति शराब पिया जैसा लग रहा था। आस-पास के लोगों से मृतक की पहचान करायी गई जिसके बाद उसकी पहचान कैलाश धु्रव 29 वर्ष पिता स्व.धनसाय धु्रव निवासी ग्राम सरोरा के रुप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोट आने की बात कही गई थी व घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने हत्या का संदेह होने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है।




