BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: हेलमेट गैंग दंपति ने एक परिवार को बंधक बनाकर लुटे लाखों के जेवर

 बड़ी खबर रायपुर: हेलमेट गैंग दंपति ने एक परिवार को बंधक बनाकर लुटे लाखों के जेवर
Share

रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र के सरोना स्थित सालासर ग्रीन्स में रहने वाले एक परिवार को बंधक बनाकर जेवर लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखे तो उसमें एक युवक व महिला हेलमेट पहने जाते हुए दिख रहे है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

 सालासर ग्रीन्स के फ्लैट नंबर एफ 605 में रहने वाली महिला धर्मशीला ने थाना में शिकायत किया कि शुक्रवार को करीब साढ़े 4 बजे उसके घर का डोर बेल बजा उस वक्त वह अपने पुत्र तनिष्क के साथ घर में मौजूद था। तभी घर के दरवाजे में खड़े युवक-युवती ने वैक्सीन की डोज लगवाने के बारे में बात करती है। जिसके बाद पीने के लिए पानी की मांग करते थे। जिस पर प्रार्थिया धर्मशीला ने आईडी कार्ड पूछा तो आरोपियों ने जबरन घर के अंदर घुसकर उसके पुत्र तनिष्क के गर्दन पर चाकू अड़ा दिया और स्प्रे से महिला को बेहोश कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने रस्सी से महिला के हाथ पैर को बांध दिया। वहीं उसके पुत्र को बाथरूम में बंद कर आलमारी में रखे जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद आरोपी दंपत्ति वहां से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद महिला ने आवाज लगाई तो पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। मामले में पुलिस ने घटनास्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक युवक व महिला हेलमेट लगाकर पैदल जाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


Share

Leave a Reply