BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: पुलिस को कमरे में बंद कर कैदी फरार, ट्रांजिट रिमाण्ड पर ले जा रहे थे अंडमान निकोबार द्वीप समुह

 बड़ी खबर रायपुर: पुलिस को कमरे में बंद कर कैदी फरार, ट्रांजिट रिमाण्ड पर ले जा रहे थे अंडमान निकोबार द्वीप समुह
Share

रायपुर। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाते समय कैदी कमरे से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है।  
 

मिली जानकारी के अनुसार फहारगांव जिला दक्षिण अंडमान निकोबार द्वीप समुह निवासी मोहम्मद रफीक 50 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी फहारगांव जिला दक्षिण अंडमान निकोबार द्वीप समुह में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। रामकुमार साहु 48 वर्ष पिता सेवाराम साहु निवासी पटेलपारा ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार को धारा 408 के अपराध में 13 फरवरी को सिटी कोतवाली थाना बलौदाबाजार की मदद से गिरफ्तार कर उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलौदाबाजार न्यायालय में पेश किया था। जिसके बाद 10 दिनों का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी का कोविड टेस्ट करवाने एमएमआई नारायण मल्टीस्पेस्लिस्ट अस्पताल लालपुर रायपुर ले गए थे।
 
 
कोविड जांच कराने के बाद अन्नपुर्णा गेस्ट हाऊस के कमरा नंबर 211 में रात्रि विश्राम के लिये रुके थे। आरोपी रामकुमार को दूसरे दिन 16 फरवरी को हवड़ा एक्सप्रेस से 4.30 बजे लेकर जाने  के लिये तैयारी कर रहे थे इसी दौरान दोपहर 2 बजे अचानक आरोपी ने प्रार्थी को धक्का देकर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिसके चलते प्रार्थी व उसके साथ आए आरक्षक अरविन्द कुमार केरकेट्टा कमरे में बंद हो गए। रिसेप्सन में कॉल करके दरवाजा खुलवाने के बाद आस-पास तलाश करने पर आरोपी नही मिला। जिसके बाद घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है। 


Share

Leave a Reply