BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : दुकान खोलने और बंद करने के समय के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : दुकान खोलने और बंद करने के समय के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोरबा। कोरोना संक्रमण के कारण जिले की दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने बंद होने के समय निर्धारण को शिथिल कर दिया गया है। मंगलवार को इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले में सभी प्रकार की दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने व बंद करने की प्रशासनिक पाबंदी हटा दी है।
 
 
जिला प्रशासन ने दुकानों को पहले की तरह खोलने व बंद करने से संबंधित नया आदेश जारी किया है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अभी भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाजरी और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य किया गया है। दुकानदारों तथा ग्राहकों को मास्क लगाना, फि जिकल डिस्टेसिंग का पालन करना जरूरी किया है। अभी भी लोगों को घरों से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाया अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं सामानों की खरीद-बिक्री के दौरान ग्राहक व दुकानदार दोनों को चेहरे पर मास्क लगाना होगा। मास्क नहीं लगाने पर अफ सरों द्वारा जांच के दौरान पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
 
 
मास्क की जांच के लिए शहर में नगरीय निकायों के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट-होटलों के संचालन और पार्सल तथा होम डिलीवरी की निर्धारित समय-सीमा को भी हटा लिया गया है। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग और ग्राहकों के हाथों को सेनेटाइज करने की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी दुकानदारों की होगी। उल्लेखनीय है कि कोविड वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों के रात्रि आठ बजे तक संचालित होने का आदेश जारी किया गया था। इसके साथ ही रेस्टोरेंट-होटलों के संचालन और टेक अवे-होम डिलीवरी की सुविधा रात्रि दस बजे तक निर्धारित की गयी थी। अब इन दोनों पाबंदियों को पूरी तरह से हटा लिया गया है।


Share

Leave a Reply