BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 11 हजार पार, अब तक 77 की मौत

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 11 हजार पार, अब तक 77 की मौत
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण से अब प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा 11 हजार पार कर चुका है, वहीं अब तक कुल 77 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि संक्रमितों में 8088 लोग स्वस्थ भी हो चुके है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 2855 है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल 11020 मामले सामने आ चुके है, जिनमें से 8088 लोग स्वस्थ हो चुके है, वहीं 6 अगस्त को 6 संक्रमित लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आकड़ा भी 77 पहुंच गया है। हालांकि जितनी मौते हुई है उनमें सिर्फ 02 मरीज ऐसे थे जो केवल कोरोना वायरस से पीडि़त थे, जबकि 57 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होने के साथ अन्य दूसरी  बीमारियों से भी पीडि़त थे। दूसरी बीमारियों से पीडि़त होने की वजह से उन लोगों की कोरोना वायरस से लडऩे की क्षमता कमजोर हो गई, जिस वजह से उनकी मौत हुई है। अब तक हुई कुल मौतों में सर्वाधिक मौतें रायपुर जिले में हुई है। रायपुर जिले में अब तक 38 मरीजों की मौत हो चुकी है, हालांकि इनमें 10 मौतें उन मरीजों की हुई है जो केवल कोरोना वायरस संक्रमित थे, वहीं 28 मरीज अन्य दूसरी बीमारियों से भी पीडि़त थे।
 
 
छत्तीसगढ़ में सिर्फ रायपुर जिला ऐसा है जहां कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां संक्रमितों का आकड़ा 3654 पहुंच चुका है, जिनमें से अब तक 2325 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि अभी 1291 सक्रिय मरीज है, जिनका उपचार जारी है। वहीं पूरे प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2855 है। 


Share

Leave a Reply