बड़ी खबर: पूर्व मंत्री माधव सिंह का निधन, इलाज के दौरान हुई मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री का आज सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। माधव सिंह ध्रुव अविभाजित मध्यप्रदेश में पंचायत एवं जलसंसाधन मंत्री रहे, उसके बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अजीत जोगी की सरकार में ट्राइबल मंत्री थे।
माधव सिंह ध्रुव धमतरी के सिहावा के रहने वाले थे। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। 21 अक्टूबर को उन्हें गंभीर हालत में धमतरी से रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल लाया गया था। यहां पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व मंत्री माधव सिंह पुकार के निधन पर कांग्रेस पार्टी दुःख जताते हुए श्रधांजलि दी है।




