CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

WhatsApp का बड़ा धमाका! अब एक ग्रुप में जुड़ सकेंगे 1500 मेंबर्स, जानें नए फीचर की खासियत

WhatsApp का बड़ा धमाका! अब एक ग्रुप में जुड़ सकेंगे 1500 मेंबर्स, जानें नए फीचर की खासियत
Share

 WhatsApp ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके तहत अब ग्रुप में 1500 मेंबर्स तक को शामिल किया जा सकेगा. यह फीचर एंड्रॉयड और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म के लिए रोलआउट बेस पर जारी किया है. यह फीचर ग्रुप और कम्युनिटी ग्रुप के लिए जारी किया है. WhatsApp के इस फीचर की मांग लंबे समय से हो रही थी.

पहले WhatsApp में मैक्सिसम 1024 मेंबर्स को शामिल किया जा सकता था. ऐसे में बहुत से लोगों के ज्यादा मेंबर्स के लिए एक्स्ट्रा ग्रुप तैयार करने पड़ते थे. अब WhatsApp ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए ग्रुप मेंबर्स की लिमिट में इजाफा कर दिया है.

आज के समय में फैमिली, स्कूल, सोसायटी और कई कम्युनिटी के ग्रुप होते हैं. बहुत से ग्रुप ऐसे हैं, जहां मेंबर्स की संख्या 1 हजार से भी पार हो जाती है. अब नए अपडेट के बाद एक ग्रुप में 1500 मंबर्स को शामिल किया जा सकेगा.

WhatsApp में खुद ब खुद आ जाएगा नया अपडेट
WhatsApp ने बताया है कि न्यू ग्रुप कैपिसिटी फीचर ऑटोमेटिकली अपडेट हो जाएगा. ऐसे में यूजर्स को सेटिंग्स आदि में जाकर कोई बदलाव नहीं करना है. यह फीचर आने वाले दिनों में कई लोगों के पास पहुंच जाएगा.

वॉट्सऐप ग्रुप के लिए जारी 4 नए फीचर्स
WhatsApp ने बीते महीने ही ग्रुप के लिए चार नए फीचर्स का ऐलान किया है. इन फीचर्स की मदद से ग्रुप में होने वाली बातचीत और जरूरी अपडेट्स पर नजर रखी जा सकेगी.

WhatsApp ने मैसेज को लंबे समय तक पिन करने का फीचर पेश किया है. यूजर्स किसी जरूरी मैसेज को चैट में सबसे ऊपर पिन करके रख सकते हैं.

साथ ही यूजर्स अब ग्रुप स्टेटस अपडेट भी शेयर कर सकेंगे. इसके अलावा मेंशन और रिप्लाई के आधार पर चैट को फिल्टर करने की सुविधा भी दी गई है.

वॉट्कऐप ग्रुप के अंदर शामिल होने वाले नए मेंबर्स के साथ पुराने मैसेज की हिस्ट्री को भी शेयर किया जा सकेगा. ऐसे में अगर ग्रुप में कोई नया मेंबर आता है, तो वह पुराने चुनिंदा मैसेज को भी देख सकेगा.


Share

Leave a Reply