BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: पेड़ में लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, पुलिस कार रही मामले की जाँच

बड़ी खबर: पेड़ में लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, पुलिस कार रही मामले की जाँच
Share

रामानुजगंज। रामानुजगंज ग्राम छोटकी चिनिया संगीता देवी पिता भीरू सिंह की शादी पिछले 8 मई को झारखंड के बानूटीकर गांव के उपेंद्र सिंह से हुई थी रविवार को छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे कन्हर नदी के डोंगा घाट जंगल क्षेत्र में नवविवाहिता का शव पेड़ से झूलता मिला। नवविवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में झारखंड के रंका थाना में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटकी चिनिया के संगीता देवी उम्र 19 वर्ष की शादी झारखंड के बालूटीकर गांव से उपेंद्र से 8 मई को ही थी 22 मई को वह पति के साथ ससुराल से मायके आई थी। संगीता के पिता का घर छत्तीसगढ़ के छोटकी चिनिया एवं झारखंड में ग्राम पानिदोहर मे भी था जो शादी के बाद झारखंड में ही पिता के घर में रह रही थी।

वही 29 मई को सुबह 8 बजे संगीता शौच के लिए घर से निकली थी उसके बाद वह नहीं लौटी जिसके उसकी खोजबीन की जाने लगी। इसी बीच परिवार जनों  घर से 10 किलोमीटर दूर पेड़ से लटकता शव होने की जानकारी  परिवार वालों को मिली तब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटी का शव पेड़ से लटका हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी रंका थाने में दी। बताया जा रहा है कि संगीता का बात दो युवकों से होता था उन्हीं पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका- संगीता का प्रेम प्रसंग चिनिया गांव के ही एक युवक से था ऐसे में परिजनों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि हत्या युवक के द्वारा ही की गई है इस संबंध में रंका थाना में भी आवेदन दिया है।


Share

Leave a Reply