BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: पिकनिक मनाकर लौट रहे छात्रों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत

बड़ी खबर: पिकनिक मनाकर लौट रहे छात्रों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत
Share

बिलासपुर: सोमवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 छात्रों की मौत हो गई। वहीं 5 छात्र घायल हुए हैं। सभी घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल में 12वीं की आंसर शीट जमा करने के बाद 7 छात्र पिकनिक मनाने के लिए औरापानी गए थ। वहां से लौटने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, अमोरी निवासी राकेश लहरे (20) पुत्र रामगोपाल और दुर्गेश कश्यप (20) अपने अन्य दोस्तों खाम्ही निवासी विनय ध्रुव, जितेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, नरेश अनंत और विकास साहू के साथ जरहागांव हाईस्कूल में सोमवार को 12वीं क्लास की आंसर शीट जमा करने के लिए गए थे। आंसरशीट जमा करने के बाद वहां से सभी ने पिकनिक स्पॉट बेलगहना औरापानी घूमने जाने की योजना बनाई।

पिकनिक मनाने के बाद अलग-अलग बाइक पर सभी छात्र रात करीब 9 बजे लौट रहे थे। अभी वे बीजा के कपरी तालाब के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने राकेश लहरे और दुर्गेश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और वे अन्य दोस्तों की बाइक से जा टकराए। हादसे में राकेश और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दोस्त घायल हो गए। सभी घायलों की उम्र 19 से 20 साल के बीच हैं। 


Share

Leave a Reply