नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Share

 रायपुर : नगरीय चुनाव की तारीखों की अटकलों के बीच कैबिनेट की बैठक आज रविवार (19 जनवरी) को बुलायी गयी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार को आचार संहिता का ऐलान किया जा सकता है। बैठक में भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपये सलाना देने पर मुहर लग सकती है। वहीं किसानों के मुद्दे पर भी कुछ बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।

आचार संहिता के पहले कैबिनेट की ये आखिरी बैठक हो सकती है, लिहाजा बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। कैबिनेट की यह बैठक मंत्रालय में सुबह साढ़े 11.30 बजे से शुरू हो गई है। इस बैठक में चुनाव से ठीक पहले कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव से ठीक पहले होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़ी घोषणाएं भी सरकार चुनाव से ठीक पहले करती नजर आ सकती है।

आपको बता दें कि कल यानि 18 जनवरी को इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर रहा है। सबसे अहम यह है कि आचार संहिता लगने से पहले सीएम विष्णु देव साय ने रविवार को अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। चर्चा है कि सोमवार पूर्वान्ह आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर देगा। आचार संहिता के पहले कैबिनेट में कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं।



Share

Leave a Reply