नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING : तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद लिया फैसला

BREAKING : तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 9 दिनों से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। तहसीलदार संघ के पदाधिकाारियों ने आज राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया हैं।

तहसीलदार संघ अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से आंदोलन कर रहे थे। तहसीलदारों के आंदोलन की वजह से तहसील कार्यालयों में राजस्व संबंधित सारे काम ठप्प थे। आज से ही सारे तहसीलदार आंदोलन खतम होने के बाद अपने अपने काम पर लौट गये हैं।

इन मांगो को लेकर थे हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की प्रमुख मांग में सभी तहसीलों में स्वीकृत सेटअप की पदस्थपना हो।

तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया मे 50ः50 अनुपाल बहान करना।

लंबित ग्रेड पे में शीघ्र सुधार।

तहसीलों में शासकीय वाहनों व चालकों की व्यवस्था हो।

न्यायिक मामलों में न्यायिक प्रोटेक्शन।

तहसीलदारों के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर की गोपनियता सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना।

तहसीलों में कम्प्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, आदेशिका वाहक, माल जमादार, भृत्य जैसे पदों की नियुक्ति की जाए।

लेक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा की बाध्यता से संबंधित तहसीलों को मुक्त किया जाए।

सड़क दुर्घटनाओं में तत्काल आर्थिक सहायता के लिए तहसीलदारों को 25 हजार की राशि उपलब्ध कराने की स्पष्ट गाइडलानइ जारी करने की मांग।



Share

Leave a Reply