देर रात राजधानी में हुए चाकूबाजी में घायल कारोबारी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | जयस्तंभ चौक में सरेराह चाकू की मार से घायल कारोबारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। कोंडागांव निवासी कारोबारी इसरार अहमद को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं चाकूबाजी के चारों आरोपीयों की तलाश में पुलिस जुट गई हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : जयस्तंभ चौक में सरेआम अज्ञात युवको ने कारोबारी को मारा चाकू, कारोबारी की हालत गंभीर
बता दें सोमवार देर शाम जयस्तंभ चौक में सरेराह रेड सिग्लन पर खड़ी कार में सवार कारोबारी को चाकू मारकर घायल कर अज्ञात हमलावर आराम से फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए थे।
पढ़ें : आज दिनांक 13 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
कोंडागांव से कारोबारी इसरार अहमद अपने चार कारोबारी साथियों के साथ काम के सिलसिले में रायपुर आये थे और गोलबाजार से मौदहापारा जा रहे थे कि रविभवन के सामने रेड सिग्नल पर कार रूकी हुई थी कि पीछे से चार अज्ञात हमलावर आये और कार के कांच पर हाथ मारते हुए खुलवाने के लिए बोले तभी पीछे बैठे कारोबारी इसरार अहमद उतरे और वजह जाननी चाही उससे पहले ही अज्ञात हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड चाकू से वार करना शुरू कर दिया।
जबतक कार में बैठे साथी या आसपास सिग्नल पर खड़े लोग कुछ समझ पाते तबतक चारों हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




