CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन शहरों में एक साथ छापेमारी से मचा हड़कंप!

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन शहरों में एक साथ छापेमारी से मचा हड़कंप!
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर समेत भिलाई और धमतरी में एक साथ छापेमारी की है। सुबह करीब 6 बजे ईडी की अलग-अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और किन कारोबारियों या प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया गया है।

फिलहाल किसी बड़ी बरामदगी, नकदी या महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

30 अक्टूबर को भी हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्टूबर 2026 को भी छत्तीसगढ़ में ईडी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उस दौरान रायपुर के बैरन बाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंची थी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) और कोयले से जुड़े मामलों में भी जांच की गई थी।फिलहाल रायपुर, भिलाई और धमतरी में जारी इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।

 
 
 


Share

Leave a Reply