BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

CG – ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

CG – ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट से जुड़े दो मुख्य आरोपियों—नमन और आयुष—को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 12 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन सट्टे की तीन वेबसाइट संचालित कर रहे थे और संगठित तरीके से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। मामले का विस्तृत खुलासा रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जल्द करेंगे।

जांच में सामने आया है कि आरोपी मास्टर आईडी और अलग-अलग पैनल के माध्यम से खिलाड़ियों को जोड़ते थे। तीन पैनल 777 नाम से यह सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, जिसमें विभिन्न आईडी के जरिए लोगों को शामिल किया जाता था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इसके साथ ही करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है।

व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं तार-

पुलिस जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के संबंध शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों से हो सकते हैं। इस एंगल से भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए तेजी से फैलाया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी कर यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।



Share

Leave a Reply