नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव की सौजन्य मुलाकात, प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर की चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव की सौजन्य मुलाकात, प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर की चर्चा
Share

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज योग गुरु बाबा रामदेव ने उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री निवास में हुई इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं उनके परिजन भी उपस्थित रहे। बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री को योग और प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए और छत्तीसगढ़ में योग व आयुर्वेद के विस्तार को लेकर चर्चा की।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव देशभर में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और उनकी संस्था पतंजलि आयुर्वेद इस दिशा में बड़ा कार्य कर रही है।



Share

Leave a Reply