नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार

 CG  : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार
Share

 बिलासपुर : जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आनंद देवांगन नामक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। युवक की पहचान आनंद देवांगन के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 6 महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो को आधार बनाकर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



Share

Leave a Reply