BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ विधानसभा: सदन में उठा कांग्रेस विधायक से बदसलूकी का मामला, जानिए क्या बोले अजय चंद्राकर

 छत्तीसगढ़ विधानसभा: सदन में उठा कांग्रेस विधायक से बदसलूकी का मामला, जानिए क्या बोले अजय चंद्राकर
Share

रायपुर। विधायक शैलेष पांडे से बदसलूकी का मामला सदन में उठा। अजय चंद्राकर ने कहा- लोकतंत्र में एक विधायक के साथ ऐसा व्यवहार उचित नही है। ये जरूरी है कि विधायकों का सम्मान बहाल हो। इसलिए हमने विशेषाधिकार हनन की सूचना दी है।

शिवरतन शर्मा ने कहा- सदन में विधायकों को विशेषाधिकार दिया गया है। विधायिका के काम से एक विधायक मुख्यमंत्री से मिलने जाए और वहां पुलिस की मौजूदगी में विधायक से बदसलूकी की जाए ये उचित नही है। 

स्पीकर डॉ चरणदास महंत ने कहा- यह मेरे संज्ञान में है, विशेषाधिकार हनन की सूचना पर विचार किया जाएगा।

चंदूलाल मेडिकल कॉलेज का शासकीयकरण, राज्यपाल के अभिभाषण में किया जाएगा शामिल-
विधानसभा के सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने चंदूलाल मेडिकल कालेज के शासकीयकरण किए जाने की घोषणा की है। इसे राज्यपाल के अभिभाषण में भी शामिल किया गया है। चंद्राकर ने कहा कि यह संसदीय परम्पराओं के खिलाफ है। सरकार लगातर विशेषाधिकार का उल्ल्घ्न कर रही है। आसंदी का अपमान किया जा रहा है। अजय चंद्राकर ने विशेषाधिकार हनन की सूचना दी। आसंदी ने कहा, इस पर निर्णय विचार के बाद लिया जाएगा।


Share

Leave a Reply