नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश नहीं हुए 28 आबकारी अधिकारी, सभी के खिलाफ वारंट जारी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश नहीं हुए 28 आबकारी अधिकारी, सभी के खिलाफ वारंट जारी
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस घोटाले में आबकारी विभाग के अफसरों पर 88 करोड़ रुपए सिंडिकेट से कमाने के आरोप लगे। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की। ईओडब्ल्यू की एफआईआर के बाद राज्य सरकार ने 22 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। ईओडब्ल्यू के अफसरों ने जांच के बाद चालान कोर्ट में पेश कर दिया है।

ईओडब्ल्यू के चालान पेश करने के बाद कोर्ट ने आबकारी अधिकारियों को बुधवार 20 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के निर्देश जारी किए थे। कोर्ट के इस निर्देश के बाद भी आबकारी अफसरों ने बुधवार को न्यायालय में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई। अब कोर्ट ने गैरमौजूद अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

जमानती वारंट जारी करने के साथ ही आबकारी अफसरों को 23 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के इस निर्देश का पालन आबकारी अफसर नहीं करेंगे, तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है।



Share

Leave a Reply