बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 1 मई से नहीं होगा 18+ वैक्सीनेशन, आपूर्ति के चलते सरकार का फैसला
रायपुर। देश में एक मई से शुरू होने जा रहे वैक्सीनेशन अभियान को छत्तीसगढ़ सरकार ने टाल दिया है। प्रदेश में वैक्सीन डोज की सप्लाई में देरी के चलते अभियान टाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरम इंस्टिट्यूट से वैक्सीन डिलीवरी को लेकर प्रदेश सरकार को कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं भारत बायोटेक ने ईमेल के माध्यम से लिखित में अवगत कराया है कि उनके द्वारा आदेशित 25 लाख डोज को-वैक्सीन की आपूर्ति जुलाई के अंत तक करने का प्रयास किया जायेगा।
ऐसे में वैक्सीनेशन के नए चरण को कैसे शुरू किया जा सकता है। अभी साफ नहीं है कि प्रदेश में कब से 18 प्लस का टीकाकरण शुरू होगा। वहीं देश के कई राज्यों ने साफ कहा है कि उनके पास वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। कई राज्यों के पास सिर्फ एक से 3 लाख तक की डोज बची हैं। केंद्र ने कहा कि वैक्सीनेशन होगा और 3 दिनों के अंदर राज्यों को 80 लाख डोज मिल जाएगी।




