CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम से राज्य अलंकरण प्रारंभ करने की मांग की

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम से राज्य अलंकरण प्रारंभ करने की मांग की
Share

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने मनाया दान शीलता दिवस

दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर भंडारा ,रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

रायपुर । छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज  4 अप्रैल को दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल जी की जयंती को दानशीलता दिवस के रूप में मनाता है.।
 आज दान शीलता दिवस के अवसर पर सुबह 10:00 बजे पुरानी बस्ती स्थित जेके दानी स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रारंभ किया गया । स्कूल समिति की तरफ से आसपास के आम नागरिकों के लिए पालक गण व विद्यार्थियों के लिए नेत्र जांच शिविर ,मधुमेह जांच शिविर, दांत व जनरल मेडिसिन का शिविर लगाया गया जिसमें 400 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। 
  छत्तीसगढ़ के भामाशाह दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल की जयंती के अवसर पर  "दानशीलता दिवस चिकित्सा शिविर"  में समिति केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल , शाला अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, प्राचार्य ललिता जी ,अमित जी ,आशीष जी, अनुपम जी ,निशांत जी नितिन जी, शिशिरजी सभी शिक्षिकाएं पालक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
   सुबह 11:00 बजे अग्रसेन महाविद्यालय में दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व पूजन कर दान शीलता दिवस मनाया गया।
  मुख्य आयोजन दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (डी के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल) में आयोजित किया गया। अस्पताल परिसर में दाऊजी की आदमकद प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष  दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि अपने पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके दान का उपयोग जनहित के कार्यों में हो। उन्होंने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के 1728 (एक हज़ार सात सौ अट्ठाइस) एकड़ भूमि दान करने से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ। जिसमें छात्र-छात्राये कृषि विकास के अनुसंधान भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान एम्स दाऊ कल्याण सिंह की दान की हुई भूमि पर बना है । अब हमारा दायित्व है कि उक्त परिसर में दाऊजी के नाम से ओपीडी प्रारंभ हो। दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सफल संचालन के लिए उन्होंने संचालन समिति व डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि उमा देवी द्वारा जैतुसाव मठ निर्माण, मुद्गल  गोत्र द्वारा महामृत्युंजय मंदिर निर्माण , महासमुंद में पंचवटी परिवार का बम्हनी मंदिर में  दाऊ अग्रवाल के दान से ना केवल धार्मिक वातावरण निर्मित हो रहा है अपितु  वहां चिकित्सालय, संस्कृत पाठशाला इत्यादि सामाजिक कार्य संपन्न हो रहे हैं ।
 छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने शासन से  दान के क्षेत्र में दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम से राज्य अलंकरण प्रारंभ करने का मांग किया। 
    इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष  दाऊ पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दानदाताओं की भूमि पर आज बाहरी लोग का कब्जा किए बैठे हैं और दान की इच्छा अनुसार उनका उपयोग जनकल्याण में नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा आज दान शीलता दिवस के उपलक्ष में हमें संकल्प लेना है कि दान की हुई भूमि का उपयोग जनकल्याण में हो। पूर्व अध्यक्ष दाऊ अजय दानी ने कहा कि जितना महत्व दान का है उतना ही महत्वपूर्ण  संयोजन  है। दान व्यवस्थापक समिति के संयोजक दाऊ विट्ठल अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सचिव जेपी अग्रवाल ने किया।
  दानशीलता दिवस के अवसर अग्र युवा मंच रायपुर इकाई द्वारा दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल अग्र युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसमें 51 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में जेसीआई संस्कार सिटी ने भी अपना योगदान दिया । 
  अग्र युवा मंच द्वारा दानशीलता दिवस पर  आम नागरिको के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।
  संपूर्ण आयोजन में केंद्रीय समिति के साथ रायपुर इकाई, शंकर नगर इकाई, कुशालपुर इकाई ,गुढ़ियारी इकाई सभी इकाइयों के महिला मंडल, जे के दानी स्कूल, अग्रसेन महाविद्यालय, अग्र शक्ति के दाऊ धर्म अग्रवाल, दाऊ सी के अग्रवाल चुन्नू भैया, दाऊ संतोष अग्रवाल,  दाऊ अमित अग्रवाल, दाऊ धीरज अग्रवाल, दाऊ नीरज अग्रवाल दाऊ प्रतीक अग्रवाल, दाऊ आशीष अग्रवाल, दाऊ अनुपम अग्रवाल, दाऊ संजय अग्रवाल ,दाऊ सुधांशु अग्रवाल,   दाऊ राजेश अग्रवाल दाऊ एकांत अग्रवाल, दाऊ नीलेश अग्रवाल , दाऊ इन्द्रसेन अग्रवाल, दाऊ  गणेश पाल अग्रवाल, दाऊ रामदास अग्रवाल, दाऊ वाल्मीकि अग्रवाल, दाऊ जनक राज अग्रवाल, शांति देवी,श्रीमती मृदुला अग्रवाल, श्रीमती सुमन अग्रवाल, श्रीमती चंद्रलेखा अग्रवाल श्रीमती मंजूषा अग्रवाल श्रीमती मिथिला अग्रवाल श्रीमती चित्रलेखा अग्रवाल श्रीमती सुरेखा अग्रवाल श्रीमती सुषमा अग्रवाल , आशी, अग्रवाल , समीक्षा अग्रवाल, महिमा अग्रवाल, निशी अग्रवाल, श्रीमती वीणा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, आशिका अग्रवाल, सोनू अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में  छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज उपस्थित थे


Share

Leave a Reply