BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों कर्मचारियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों कर्मचारियों से की मुलाकात
Share

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित विश्राम गृह में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा कोरिया जिले की विकास योजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। बड़ी ही आत्मीयता और सरल, सहज रूप में अधिकारियों कर्मचारियों के बीच बैठकर उनका पारिवारिक हाल-चाल जाना।

पढ़ें : BIG BREAKING : मामा ने ही लूट ली अपनी 4 साल की भांची की अबरू, बच्ची की हालत गंभीर 

परिचय के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से जिले में भू-जल संवर्धन हेतु वाटर रिचार्जिंग की योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नरवा योजना जलस्तर संवर्धन की दिशा में शासन का प्रयास है। इसी तरह उन्होंने गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक से वन्य जीव संरक्षण हेतु कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की।

पढ़ें : BIG BREAKING : तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला, धान की अवैध तस्करी रोकने गयी थी टीम

अपने बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री को पाकर अधिकारी-कर्मचारी बेहद खुश हुए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ अपनी परेशानियां साझा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जिले में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के डीडी नगर में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, जाने कौन निकला कातिल

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री गुलाब कमरो, सरगुजा संभाग आयक्त सुश्री जेनेविवा किन्डो, आईजी श्री रतन लाल डांगी, कलेक्टर श्री एसएन राठौर, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply