नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सैलानी ध्यान दें! चिंगरापगार वॉटरफॉल अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी, गहराई बन सकती है जानलेवा

सैलानी ध्यान दें! चिंगरापगार वॉटरफॉल अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी, गहराई बन सकती है जानलेवा
Share

 गरियाबंद।  गजपल्ला वॉटरफॉल में हाल ही में हुई दर्दनाक डूबने की घटना के बाद गरियाबंद जिला प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। वन विभाग और पुलिस ने मिलकर जिले के प्रमुख वॉटरफॉलों — खासकर चिंगरा पगार और गजपल्ला — में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया की रील की होड़ में कुछ पर्यटक जान जोखिम में डालते हैं। इसी वजह से गजपल्ला जैसे हादसे दोबारा न हों, इसके लिए अब हर वॉटरफॉल पर नज़र रखी जा रही है।

क्या बदला है अब:

•चिंगरा पगार वॉटरफॉल की ओर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेडिंग की गई है।

•स्थानीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है।

•आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

•जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाकर स्टंट और नहाने पर रोक की चेतावनी दी गई है।

•फिलहाल वाटरफॉल आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।



Share

Leave a Reply