BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना छत्तीसगढ़ : 5 अप्रैल के बाद पहली बार पॉजिटिविटी दर 20 प्रतिशत से पहुंची नीचे

 कोरोना छत्तीसगढ़ :  5 अप्रैल के बाद पहली बार पॉजिटिविटी दर 20 प्रतिशत से पहुंची नीचे
Share

रायपुर। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर पिछले छह दिनों से लगातार घट रही है। बीते 9 मई को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 19% रही है। 9 मई को प्रदेश भर में हुए 48 हजार 732 सैंपलों की जांच में से 9120 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में विगत 5 अप्रैल के बाद पहली बार पॉजिटिविटी दर 20 प्रतिशत से नीचे पहुंची है। पिछली बार 5 अप्रैल को यह दर 18 प्रतिशत थी। 

प्रदेश की पॉजिटिविटी दर में पिछले छह दिनों से लगातार गिरावट देखी गई है। विगत 4 मई को यह दर 28 प्रतिशत, 5 मई को 25 प्रतिशत, 6 मई को 23 प्रतिशत, 7 मई को 22 प्रतिशत, 8 मई को 20 प्रतिशत और 9 मई को 19 प्रतिशत रही है।

पिछले एक सप्ताह में रायपुर जिले की पॉजिटिविटी दर में भी अच्छी गिरावट देखी गई है। विगत 2 मई को रायपुर जिले की पॉजिटिव दर 31 प्रतिशत थी जो घटते-घटते अब 15% पर आ गई है। पिछले एक सप्ताह के दौरान रायपुर में 3 मई और 4 मई को 25-25 प्रतिशत, 5 मई को 21 प्रतिशत, 6 मई को 18 प्रतिशत, 7 मई और 8 मई को 16-16 प्रतिशत और 9 मई को 15 प्रतिशत रही है।


Share

Leave a Reply