CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Crime : मामूली विवाद बना खूनी वारदात की वजह! पत्नी ने ही की पति की हत्या, उजड़ गया परिवार, जानिए क्या था पूरा मामला..!!

Crime : मामूली विवाद बना खूनी वारदात की वजह! पत्नी ने ही की पति की हत्या, उजड़ गया परिवार, जानिए क्या था पूरा मामला..!!
Share

 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां मामूली बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान शराब के नशे में हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के पलगी छतौलीपारा गांव की है। मृतक की पहचान प्रभात कुम्हरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पति-पत्नी के बीच खाने की बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर गुस्साई पत्नी ने घर में रखे तराजू का बाट उठा लिया और पति के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत

पत्नी के हमले से प्रभात कुम्हरिया के सिर में गंभीर चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर के कमरे में पति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मामूली विवाद ने ले ली एक की जान

 खाने जैसी घरेलू बात को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार एक दर्दनाक घटना में बदल गया। जिस घर में पति-पत्नी साथ रहते थे, वहीं एक की जान चली गई और दूसरा हत्या के आरोप में जेल पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 
 
 


Share

Leave a Reply