BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पिछले 10 माह में की इतने पदों की चयन प्रक्रिया

कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पिछले 10 माह में की इतने पदों की चयन प्रक्रिया
Share

रायपुरछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पिछले 10 माह में कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों के बावजूद भी विभिन्न विभाागों के 2 हजार 480 पदों पर चयन की कार्यवाही की गई है। जबकि पूर्व के वर्षों में सामान्य परिस्थिति में भी जहां एक साल में केवल एक परीक्षा हो पाती थी और इस परीक्षा के आयोजन में भी 2 से 3 वर्ष की अवधि लगती थीं।

पढ़ें : जिले में हीरा तस्करी पर सबसे बड़ी कार्यवाही: लाखों रुपये के 221 नग हीरों सहित तस्कर गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए अन्य राज्यों की तुलना में इतने कम समय में इतनी ज्यादा परीक्षा आयोजित कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। राज्य शासन के विभिन्न विभागों को चयन की कार्यवाही पूर्ण कर अनुशंसा पत्र प्रेषित करना छत्तीसगढ़ पीएससी की उपलब्धि रही है। आयोग द्वारा विज्ञापित किए गए 2480 पदों पर अभ्यर्थियों को चयन कर जून 2021 तक अनुशंसा पत्र प्रेषित किए जाने का लक्ष्य था, जो पूर्णता की ओर है।

पढ़ें : बड़ी कार्यवाई: नगर निगम ने की पांच दुकानों को सील, जाने क्या थी वजह


    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019 की 1384 पदों की 5 से 8 नवम्बर 2020 को लिखित परीक्षा ली गई, जिसका परिणाम 19 जनवरी 2021 को घोषित किया जा चुका है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार 9 फरवरी 2021 से लिया जा रहा है। इसी तरह व्यवहार न्यायाधीश के 39 पदों के लिए 21 सितम्बर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा परिणाम 13 अक्टूबर 2020 को घोषित करते हुए 7 नवम्बर 2020 को चयन सूची जारी की गई। व्यवहार न्यायाधीश की लिखित परीक्षा का परिणाम एक माह के भीतर ही जारी किया गया और 20 दिवस के भीतर चयन सूची जारी कर अनुशंसा पत्र विभाग को भेजने की कार्यवाही की गई।

पढ़े : बड़ी खुशखबरी: अब वाटर पार्क और स्वीमिंग पूल संचालित करने की मिली अनुमति, रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश


    आयोग द्वारा ग्रंथपाल के 56 पदों के लिए 26 नवम्बर 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसका परिणाम 17 मार्च 2020 को जारी किया गया तथा 12 सितम्बर 2020 को चयन सूची जारी की गई। इसी प्रकार क्रीड़ा अधिकारी के 61 पदों के लिए 26 नवम्बर 2019 को लिखित परीक्षा ली गई तथा 17 मार्च 2020 को परीक्षा परिणाम जारी करते हुए 18 सितम्बर 2020 को चयन सूची जारी किया गया। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में 242 पदों के लिए 9 फरवरी 2020 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कर 12 जून 2020 को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तथा मुख्य परीक्षा के लिए 15 मार्च  से 18 मार्च 2021 तक की तिथि निर्धारित की गई है।

पढ़ें : बड़ी खबर: दुर्ग-रायपुर के बाद अब यहां हुई मासूम सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक हत्या 


    छत्तीसगढ़ पीएससी द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के अंतर्गत 89 पदों के लिए 15 जनवरी 2021 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस संबंध में दावा आपत्ति लेने की कार्यवाही की जा रही है। व्यवहार न्यायाधीश (प्रदेश स्तर) परीक्षा 2020 के अंतर्गत 32 पदों के लिए 10 नवम्बर 2020 को परीक्षा का आयोजन कर 22 दिसम्बर 2020 को परिणाम घोषित किया गया।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: आलमारी में रखा 1 लाख रुपये नगदी एवं लाखों रुपये के जेवरात चोरी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इसी प्रकार सहायक भू-जल विद्/सहायक भू-विद् के 5 पद, सहायक भू-भौतिक-विद् और सहायक भू-रासायन विद् के 1-1 पदों के लिए 23 नवम्बर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया तथा इस परीक्षा का परिणाम 14 जनवरी 2021 को घोषित किया गया। इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 फरवरी 2021 को निर्धारित किया गया है। पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के 162 पदों के लिए 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2020 तक साक्षात्कार लिया गया तथा चयन सूची 30 दिसम्बर 2020 को जारी किया गया।

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर में कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, टीम ने दी घर सहित गोदाम और आफिस में दबिश


    बीमा चिकित्सा अधिकारी के 52 पदों के लिए 28 नवम्बर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया तथा 14 जनवरी 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, इन पदों के लिए साक्षात्कार 2 फरवरी से 4 फरवरी तक किया जा रहा है। सहायक संचालक कृषि के 25 पदों के लिए 14 दिसम्बर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया तथा 20 जनवरी 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 के अंतर्गत 178 पदों के लिए जारी विज्ञापन में शैक्षणिक अर्हता में संशोधन के कारण शुद्धि पत्र जारी किया जाना प्रस्तावित है।

पढ़ें : राजधानी में फिर हुई चाकू बाजी: इंस्टाग्राम के पोस्ट को लेकर चला चाक़ू, घायल को किया गया अस्पताल में भर्ती 

सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के 5 पदों के लिए 23 नवम्बर 2020 को लिखित परीक्षा ली गई तथा 4 जनवरी 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए 22 जनवरी 2021 को चयन सूची जारी की गई। राज्य सेवा परीक्षा 2020 के अंतर्गत 143 पदों के लिए 14 फरवरी 2021 को लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई। कुल सचिव, उप कुल सचिव, सहायक कुल सचिव के 12 पदोें के लिए आनलाईन आवेदन लिया जा रहा है।



Share

Leave a Reply