BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिवंगत युवक के पिता ने इस कांग्रेसी नेता पर लगाया हत्या का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

दिवंगत युवक के पिता ने इस कांग्रेसी नेता पर लगाया हत्या का आरोप, पढ़ें पूरी खबर
Share

बीजापुर | विगत दिनों कोडेनार सड़क हादसे में एक युवक शिवम पांडेय की मौत हो गई थी, अब शिवम के परिजनों ने कांग्रेस नेता और गीदम निवासी शकील अहमद रिजवी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आजीवन कारावास की मांग कर रहे है।

पढ़ें : माहापौर एजाज ढेबर के ट्वीट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रि-ट्वीट कर बोला तीखा हमला

दिवंगत शिवम पांडेय के पिता राजेश शंकर पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शकील अहमद रिजवी ने शिवम की हत्या कर पुलिस और मीडिया को गुमराह किया है। दंतेवाड़ा के नेताओं के दबाव में कार्रवाई नहीं होने का आरोप परिजन लगा रहे हैं। 

पढ़ें : बड़ी खबर: एक ऐसा परिवार जिसमे हर सदस्य है चोर, पलक झपकते ही जेवरात पार कर देता है यह परिवार 

दिवंगत शिवम पांडेय के पिता राजेश शंकर पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 17 जनवरी को शिवम पांडेय छुट्टी पर अपने घर भैरमगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान कोडेनार के पास कांग्रेस नेता की लाल कलर की कार ने बाइक सवार शिवम को पीछे से टक्कर मार दी,परिवार का आरोप है कि आरोपी ने गाड़ी के नीचे दबाकर शिवम को 100 मीटर दूर तक घसीटा, जब कार आगे नहीं बढ़ पाया, तो शकील अहमद रिजवी ने स्थानीय लोगों की मदद से शिवम को कार के नीचे से बाहर निकाला। जिसके बाद आरोपी अपनी कार को जंगल झाडिय़ों में छुपाने की कोशिश करने लगा। परिवार का आरोप है कि यदि शकील गाड़ी का ब्रेक लगाता, तो शायद शिवम गंभीर चोटिल होकर भी बच जाता, लेकिन इरादतन शकील अहमद ने 100 मीटर दूर तक शिवम को घसीटा जिससे शिवम की दर्दनाक मौत हो गई। 
 
 
पूरे घटनाक्रम को शकील अहमद रिजवी ने बस दुर्घटना से जोड़कर पुलिस और मीडिया को गुमराह किया। जबकि उस दरमियान वहां से कोई बस गुजरी ही नहीं। पुलिस को भी उसने गुमराह कर खुद प्रार्थी बन गया। अब शिवम के परिजन कांग्रेस नेता शकील अहमद रिजवी पर 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
 


Share

Leave a Reply