नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

विधायक के बड़े भाई के कार्यालय में हुई आगजनी, लाखों का माल जलकर खाक

विधायक के बड़े भाई के कार्यालय में हुई आगजनी, लाखों का माल जलकर खाक
Share

बेमेतरा। बेमेतरा के विधायक आशीष छाबड़ा के बड़े भाई विनीश छाबड़ा के दफ्तर में बीती रात आगजनी हो गई। आगजनी इतनी तेजी से बढ़ी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाती, भीतर रखा सामान पूरी तरह से खाक में तब्दील हो गया। आगजनी के पीछे शॉर्ट-सर्किट को कारण माना जा रहा है, हालांकि इस मामले में जांच की जाएगी।
 

जानकारी के मुताबिक विधायक आशीष छाबड़ा के बड़े भाई विनीश का दफ्तर राष्ट्रीय राज्य मार्ग के जनपद कॉम्पलेक्स में स्थित है। रविवार को उनका दफ्तर बंद था। रात करीब 8 बजे अचानक आग लगने की सूचना मिली। जब तक पुलिस और दमकल को सूचना पहुंची आग की लपटों ने पूरे दफ्तर को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की तपिश से दीवारों का प्लास्टर उखड़कर दूर जा गिरा। सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑफिस में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।


Share

Leave a Reply