BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक ही परिवार के पांच की मौत, जाने कहा की है यह घटना

 खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक ही परिवार के पांच की मौत, जाने कहा की है यह घटना
Share

धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौत हो गई तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धनबाद से जामताड़ा की ओर से जा रही एक कार गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क पर पगलामोड़ के निकट सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को कार से बाहर निकालकर धनबाद के पाटलिपुत्र चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया है। कार से बाहर निकाले गए मृतकों में दो पुरुष, दो छोटी बच्ची और एक महिला शामिल हैं। सभी पाकुड़ जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। हालांकि पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Share

Leave a Reply