BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी में होने वाले क्रिकेट सीरिज हेतु स्टेडियम और खिलाड़ियों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया इन्हें, पुलिस प्रशासन हुई तैयार

बड़ी खबर : राजधानी में होने वाले क्रिकेट सीरिज हेतु स्टेडियम और खिलाड़ियों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया इन्हें, पुलिस प्रशासन हुई तैयार
Share

रायपुर | राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी के लिए 2 से 21 मार्च को आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के साथ विदेश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होने आ रहे हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने 23 जिलों के 60 टीआई तथा 69 एसआई स्तर के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के मेकाहारा में कांस्टेबल और डॉक्टर के बीच झड़प मामले में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का आया बड़ा बयान 

स्टेडियम के साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा को दी गई है। आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ विरेंद्र सहवाग सहित दक्षिण आफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी रहे ब्रायन लारा, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया तथा अन्य कई देशों के खिलाड़ी शामिल होने आ रहे हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, सीएम बघेल ने कही बड़ी बात 

अपने चहेते क्रिकेट खिलाड़ियों का खेल देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोविड नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मैच शुरू होने के पूर्व ही स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा इंतजाम करने में जुट गए हैं।

पढ़ें : स्कूल शिक्षा विभाग में 26 साल बाद शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की शुरूआत

क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़े पुलिस अफसरो के अनुसार खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए तीन से चार ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन कैमरा स्टेडियम के अंदर के साथ बाहर निगरानी करेगा। साथ ही मैच के दौरान स्टेडियम के इलाके को नो-फ्लाइंग जोन एरिया घोषित किया गया है। मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास किसी तरह के निजी विमानों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
 
 
क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम की सुरक्षा करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 10 आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही 21 एएसपी रैंक के राजपत्रित पुलिस अधिकारी और 20 डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जिन 10 आईपीएस अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, उनके नाम इस प्रकार से हैं, डॉ. संजीव शुक्ला, आरएन दास, जीतेंद्र शुक्ला, सदानंद कुमार, प्रखर पाण्डेय, विजय अग्रवाल, डॉ. लाल उम्मेद सिंग के नाम शामिल हैं। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी टी.एक्का के साथ गोवर्धन ठाकुर सहित इरफान उल रहीम खान संभालेंगे।
 


Share

Leave a Reply