नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया

प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन  किया गया
Share

रायपुर :-  प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय, कचहरी चौक रायपुर में आज दिनांक 21 सितंबर 2024 दिन शनिवार को महाविद्यालय प्रांगण में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन नव प्रवेशित छात्राओं के लिए किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्म के अभिनेता, निर्माता, निर्देशक  प्रकाश अवस्थी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 


 प्रकाश अवस्थी जी ने छात्रों के उत्साह वर्धन करते हुए, छात्राओं की मांग पर उनकी लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी फिल्मों के गानों के अंश सुनाएं तथा छात्राओं को अपने माता-पिता का सम्मान करने तथा अपनी मिट्टी से सदैव जुड़े हुए रहने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष  अजय तिवारी, दानदाता सदस्य गोकुलदास डागा जी, गोवर्धन दास डागा तथा अन्य सम्मानित सदस्य गण उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढाई।

कार्यक्रम में सभी संकाय की छात्राओं ने भाग लिया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संगीता घई सहित सभी सहायक प्राध्यापक और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply