BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ज्वॉइनिंग लेटर का इन्तजार कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी: विभाग ने जारी किया आदेश

 ज्वॉइनिंग लेटर का इन्तजार कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी: विभाग ने जारी किया आदेश
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल से ज्वॉइनिंग लेटर का इन्तजार कर रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। चयनित शिक्षकों को जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा। वरिष्ठता का क्रम व्यावसायिक परीक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची के आधार पर तय होगा। शिक्षा विभाग के रिक्त पदों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने संचालक को पत्र लिखा है।
 
 

 
शिक्षा विभाग ने नियुक्ति संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। पहले चरण में 9वी से 12वी तक के लिए ही शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जबकि बाकी बचे अभ्यर्थियों की पोस्टिंग बाद में की जाएगी।
 
 
शिक्षा विभाग ने ये निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थियों को अलग-अलग नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा, जिसमे इस बात का उल्लेख होगा कि चयन सूची में मेरिट लिस्ट के आधार पर उनकी सीनियरिटी तय होगी। राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले ही नियुक्तियों में 2 साल के बजाय 3 साल का प्रोबेशन पीरियड तय कर दिया है। 3 साल तक नियुक्त शिक्षकों को परिवीक्षा अवधि में वेतन वित्त विभाग के तय निर्देश के मुताबिक दिया जाएगा।
 


Share

Leave a Reply