बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस कंपनी के गोडाउन से बिना बिल बेच दिया 19 लाख 48 हजार का सामान, मामला दर्ज
रायपुर | कंपनी के गोडाउन से विभिन्न कंपनियों के सामान मिली भगत कर डिपो मैनेजर व सेल्स आफिसर ने बिना बिल बेचकर लाखों का गबन कर लिया। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार न्यू चंगोराभाठा रायपुर निवासी खिलेश्वर वर्मा 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी वासु लाजिस्टीक लीमिटेड कंपनी रायपुरा में एजीएम के पद पर कार्यरत है। रायपुरा के पास केविन केयर एफ.एम.सी.जी.कंपनी का सी.एण्ड.एफ है। जिसका माह दिसंबर 2020 में प्रार्थी के द्वारा आडिट करने पर गोडाउन से 19 लाख 47 हजार 334 रुपयें का सामान कम मिला।
इस संबंध में गोडाउन प्रभारी मनोज देवांगन 25 वर्ष पिता रामकृष्ण देवांगन अश्ववनीनगर रायपुर कमप्यूटर आपरेटर राजू साहु पिता मेश्राम साहु रामनगर कुम्हारी जिला दुर्ग ने केबिनकेयर कंपनी के ट्रेजरी सेल्स आफिसर है सुनील घोष के कहने पर मई-अगस्त 2020 में बिना बिल के लगभग 19 लाख 47 हजार 334 रुपयें का विभिन्न सामानों को डीआई 207 वाहन क्रमांक सीजी 04एलवी 9893 एवं स्वयं की कार क्रमांक सीजी 04एचजेड 7478 में लोडकर यह कहकर ले जाकर बेच दिया कि उक्त साामान का बिल लॉकडाउन की अवधि पश्चात कंपनी के हेड ऑफिस से जारी करवा उपलब्ध करवा दूंगा।
सुनील घोष पिछले चार वर्ष से कंपनी में काम करने के चलते जिसके चलते कंपनी से जुड़ा हुआ था जिसके चलते डिपो मैनेजर ने बिल के सेनेटाइजर,हेयरडाई,शैम्पू,पावडर आदि जारी कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सुनील घोष द्वारा हिल हवाला करने लगा,उसके घर भेजने पर घर में ताला लगा मिला। सुनील घोष ने डिपो मैनेजर के साथ मिलकर कंपनी का माल ले जाकर अमानत में ख्यानत किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुनील घोष 25 वर्ष एवं मनोज देवांगन के खिलाफ धारा 407 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




