छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयले के ऊपर लिए जाने वाले फर्जी जीएसटी इनपुट क्रेडिट रैकेट के खिलाफ चल रही जांच में इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दरअसल फर्जी कोयला फर्म खोलकर करीब 230 करोड़ के फर्जी बिल के जरिए 38 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Also Read:- उगते सूरज को अर्घ्य देकर की गई सुख, शांति और समृद्धि की कामना
मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार को रायगढ़ के कोयला कारोबारी राकेश शर्मा और उनके सलाहकार नरेश इसरानी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी खोलकर 38 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है।




