भीषण सड़क हादसा : तेज रफ़्तार कार ने 3 युवकों को मारी ठोकर, शरीर के विभिन्न अंग कट कर सड़क पर बिखरे, तीनों की हुई दर्दनाक मौत
बिलासपुर | छत्तीगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। खबर मिली है कि कोटा से बिलासपुर की ओर जा रहे तीन बाइक सवार युवक तेज रफ़्तार कार की चपेट में आ गये है |
पढ़ें : एक ही परिवार के 22 सदस्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हडकंप
जानकारी के अनुसार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है | घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। हादसे में मृत तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। फिलहाल जांच जारी है। घटना बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घटना अब से कुछ देर पहले की है। तीन युवक एक बाइक में सवार होकर कोटा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे, तभी कोटा के मोहन भाटा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार जायलो कार ने जोरदार टक्कर दे मारी।
हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद घटना स्थल का नजारा इतना भयावह था कि तीनों युवकों के हाथ पैर और सिर बुरी तरह से कुचले जा चुके थे। तीनों के शव के कई अंग कट कर सड़क पर बिखरे हुए थे, वहीं बाइक भी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी।
इधर हादसे के बाद ग्रामीणों ने जायलो सवार युवकों को पकड़कर इसकी शिकायत पुलिस में की। मौके में पुलिस की टीम पहुंची तो पता चला कि जायलो कार में पहले से ही एक पेसेंट मौजूद था, जिसे बिलासपुर के हास्पीटल ले जाया जा रहा था। बताया गया कि पेसेंट ने जहर का सेवन किया हुआ था, जिस वजह से उसे जायलो कार से अस्पताल ले जाया जा रहा था। फिलहला मौके पर पहुंची पुलिस ने जाइलो कार के पेसेंट को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वहीं मौके में पहुंची कोटा थाना पुलिस ने बताया कि, हादसे में मृत युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष की थी, तीनों मृतक एक की बाइक में सवार थे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।




