जैतू साव मठ में मनाया गया होली महोत्सव
रायपुर :- दूधाधारी मठ एवं इससे संबंधित जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में होली महोत्सव का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जा रहा है, इस अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है। अबीर, गुलाल एवं फूलों से श्रद्धालु भक्तों ने भगवान के साथ अपनी होली मनाई। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि- फागुन पूर्णिमा को रात्रि में होलिका दहन के पश्चात चैत्र प्रतिपदा को होली महोत्सव मनाने की सनातन परंपरा है, इसका निर्वाह दूधाधारी मठ एवं इससे संबंधित सभी मठ, मंदिरों में किया गया। श्रद्धालु भक्तों ने भगवान राघवेंद्र सरकार को गुलाल लगाकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट की, होली उत्सव मनाया। जैतू साव मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य अजय तिवारी ने कहा कि - होली रंगों का त्यौहार है इसे हम सभी भारतवासी बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। यह प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है जो सदियों से चलते आ रहा है। राजेश्री महन्त जी महाराज ने संपूर्ण देशवासियों के लिए होली की मंगल कामनाएं की है। होली महोत्सव के अवसर पर दाऊ महेंद्र अग्रवाल जी, सुमित पाठक, राम मनोहर दास जी, राम अवतार दास जी, रामशिरोमणि दास जी, राम लोचन दास जी, नंदलाल फेकर, हर्ष दुबे, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे.




